सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 456km; जाने प्राइस और फीचर
महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी XUV400 को लॉन्च कर दिया है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV मैक्स (437 किमी रेंज) से होगा, क्योंकि XUV400 के उच्च वैरिएंट की रेंज Tata Nexon EV से कुछ किलोमीटर अधिक है।
बाजार में इसे दो अलग-अलग मॉडल XUV400 और XUV400 EL के रूप में पेश किया जाएगा। महिंद्रा XUV400 ईवी की कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 17.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि यह कीमत पहले 5000 बुकिंग के लिए है। इसके बाद कीमतें बढ़ाई जाएंगी। महिंद्रा इस कार से काफी उम्मीदें लगाए हुए है और कंपनी का लक्ष्य इस साल 20000 XUV बेचना है।
XUV400 डिलीवरी
महिंद्रा ने घोषणा की है कि पहले चरण में XUV400 को भारत के 34 शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। XUV400 EL की डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू होगी, जबकि XUV400 EC के लिए डिलीवरी दिवाली के त्योहार के दौरान शुरू होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक XUV के साथ कंपनी ने तीन साल की गारंटी प्रदान की है। इसके अलावा, बैटरी और मोटर के लिए 8 साल या 16000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वारंटी भी मिलेगी।
XUV400 प्रो रेंज में खासियतें
महिंद्रा ने नई XUV400 प्रो रेंज को 3 वेरिएंट में पेश किया है। इनमें EC प्रो 34.5 kWh बैटरी और 3.3 kW एसी चार्जर वाला वेरिएंट 15,49,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। XUV400 EL प्रो 34.5 kWh बैटरी और 7.2 kW एसी चार्जर के साथ 16,74,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर है। XUV400 प्रो रेंज का टॉप वेरिएंट EL प्रो 39.5 kWh बैटरी और 7.2 kW एसी चार्जर के साथ 17,49,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। XUV400 EV में 34.5 से लेकर 39.4 kWh तक की बैटरी है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 375 किलोमीटर से 456 किलोमीटर तक है।
7.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार
महिंद्रा ने यह बताया है कि XUV400 नॉन-लक्जरी सेगमेंट में सबसे तेज़ एक्सीलेरेशन प्रदान करती है। यह 150 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति पर 8.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
इसमें डुअल टोन इंटीरियर्स, नया डैशबोर्ड, 10.24 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.24 इंच का डिजिटल क्लस्टर शामिल है। इसके अलावा, 50 से अधिक फीचर्स वाला कनेक्टेड कार सिस्टम, डुअल जोन ऑटोमेटिक एसी, वायरलेस चार्जर और कई अन्य नई सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

