GOLD RATE : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 15 दिन में ही हो गया इतना सस्ता, अब है मौका

 सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 15 दिन में ही हो गया इतना सस्ता


सोने की कीमतों में पिछले दो हफ्तों में काफी गिरावट आई है। यह 5000 रुपये प्रति ग्राम से भी कम हो गया है। देशभर में सोने के आभूषणों की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण भिन्न होती रहती हैं।


  
NEWS24X00


शेयर बाजार में भी हाल के दिनों में बड़ी गिरावट देखी गई है। गुरुवार को Sensex और Nifty ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से गिरावट में कारोबार करते नजर आए। केवल बाजार ही नहीं, बल्कि सोने की कीमतें भी लगातार गिर रही हैं। एक नवंबर से लेकर अब तक, सोने की कीमतों में 5000 रुपये से अधिक की कमी आ चुकी है। चलिए जानते हैं आज 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट क्या है।


दो हफ्तों में इतना बदलाव

एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में पिछले दो हफ्तों में जो परिवर्तन हुआ है, उस पर एक नजर डालते हैं। महीने की शुरुआत में, यानी 1 नवंबर को, 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाला रेट 78,867 रुपये प्रति ग्राम था। लेकिन गुरुवार, 14 नवंबर 2024 को यह गिरकर 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


घरेलू बाजार में सोने की कीमतें

1 नवंबर को फाइन गोल्ड (999) की कीमत 81,000 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गई थी। लेकिन अब यह घटकर 75,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसका मतलब है कि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में पिछले दो हफ्तों में 6000 रुपये से अधिक की कमी आई है। अन्य क्वालिटी के गोल्ड की कीमतों पर भी ध्यान देना जरूरी है


क़्वालिटी                दाम

24 कैरेट             75,260 रुपये/10 ग्राम

22 कैरेट             73,450 रुपये/10 ग्राम

20 कैरेट             66,980 रुपये/10 ग्राम

18 कैरेट             60,960 रुपये/10 ग्राम


घरेलू बाजार में सोने की कीमत 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना है। मेकिंग चार्ज अलग से होते हैं, जिसके कारण देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।


NEWS24X00

गोल्ड की शुद्धहैता की जांच कैसे की जाती 

यह जानना जरूरी है कि आभूषणों की कीमत विभिन्न राज्यों के कर और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट गोल्ड का भी चयन करते हैं। आभूषण पर कैरेट के अनुसार हॉल मार्क अंकित होता है। 22 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है।


यह भी पढ़े : अगर दुकानदार सामान लौटाने से करे मना तो अब आप कर सकते है शिकायत, जाने अपने अधिकार





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने