हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के अगले दिन ही नई दुल्हन अचानक गायब हो गई। आरोप है कि उसने रात के समय चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर अपनी सास और पति को पिला दिया,
जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन घर से सोने के जेवरात और ₹200000 नकद लेकर चली गई। घर में सब कुछ बिखरा हुआ था। इस मामले की शिकायत मिलने पर खरखौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
13 नवंबर को शादी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, सोनीपत के खरखोदा गुरुकुल वाली गली के निवासी मंजीत की शादी 13 नवंबर को पल्लवी के साथ हुई। पल्लवी हरिद्वार, उत्तराखंड की रहने वाली है। इस बीच, वधू पक्ष को लगभग सवा लाख रुपए देने का मामला भी सामने आया है। मंजीत शादी के बाद 14 नवंबर को खरखोदा लौटे और 24 नवंबर को शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया। लेकिन 15 नवंबर की रात को दुल्हन घर से कीमती सामान लेकर गायब हो गई।
सास और पति को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा
मनजीत और उसकी मां को दुल्हन ने सुबह 4:00 बजे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया था। दोनों को खरखोदा अस्पताल में भर्ती किया गया। जब उनकी स्थिति में सुधार हुआ और वे घर लौटे, तो देखा कि घर का सामान भी गायब था।
इस समय दुल्हन और उसके पिता का फोन भी बंद आ रहा है। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
यह भी पढ़े : GOLD RATE : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 15 दिन में ही हो गया इतना सस्ता, अब है मौका
झांसी अग्निकांड : जान पर खेल कर बचाई 5 मासूम बच्चों की जान, अपना बच्चा लापता
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक भयानक आग लगने के कारण 10 बच्चों की जान चली गई। इस घटना में कई बच्चे ऐसे हैं जिनके माता-पिता को अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।कुछ माता-पिता अपने बच्चों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बेहद चिंतित हैं।
