वाराणसी : उप राष्ट्रपति जगदीप ने नमो घाट का किया उद्घाटन, योगी बोले - काशी सर्वांगीण विकास का नया मॉडल बन रही है

योगी बोले - काशी सर्वांगीण विकास का नया मॉडल बन रही है 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट पर दीप जलाकर देव दिवाली का आगाज किया। उनके दीप जलाने के साथ ही शानदार आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। देव दिवाली का यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।


news24x00


वाराणसी : परंपरा और आधुनिक तकनीक का संगम, यह 25 मिनट का 3D लेजर शो दिन में चार बार, शाम 5:30 बजे, 7:00 बजे, 8:00 बजे और 8:45 बजे प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस लेजर शो में 24 उच्च क्षमता वाले प्रोजेक्टर का उपयोग किया गया, 

काशी में अंधेरा होते ही गंगा के किनारे स्थित सभी 84 घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। कल 17 लाख दीयों को जलाया गया, और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान में अद्भुत छटा बिखेर दी। इस दौरान पर्यटक गंगा में क्रूज़ और नाव पर बैठकर मनोरंजन का आनंद लेते रहे।

जिन्होंने घाटों की ऐतिहासिक इमारत पर काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की जीवंत छवि प्रस्तुत की।


news24x00


देव दिवाली के अवसर पर वाराणसी के घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, और घाटों की ओर जाने वाली सड़कें भी रोशनी में नहाई हुई नजर आईं।

इस मौके पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि आज काशी सर्वांगीण विकास का नया मॉडल बन रही है।

 15 साल पहले काशी विश्वनाथ धाम की स्थिति क्या थी, जब यहां 50 श्रद्धालु भी एक साथ आते थे तो दर्शन नहीं कर पाते थे। लेकिन आज अगर 50,000 श्रद्धालु भी एक साथ काशी आएं, तो वे आसानी से दर्शन कर सकते हैं।


यह भी पढ़े : अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा, हिन्दुओ की आस्था के राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी

                   सुप्रीम कोर्ट का बुलडोजर एक्शन पर बड़ा प्रहार, दोषी का घर गिरना भी गलत, SC ने जारी की गाइड लाइन।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने